RBSE 10th Result 2026: आ गया कक्षा 10वीं रिजल्ट अपडेट! प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगा जारी, जानें रिजल्ट देखने के सभी तरीके

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी होने की उम्मीद है। पहले यह तारीख 20 मार्च थी, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन में देरी की वजह से इसे आगे बढ़ाया गया। इस बार करीब 10 लाख 68 हजार स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। और करीब 9 लाख बच्चे कक्षा 12वीं के बोर्ड रिजल्ट का इंतेज़ार कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से अभी कोई आधिकारिक तारीख कंफर्म नहीं हुई है, इसलिए स्टूडेंट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
RBSE 10th Result 2026
RBSE 10th Result 2026
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगा जारी

हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। पिछले साल राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसी तरीके से परिणाम जारी किया था और इस बार भी यही तरीका अपनाए जाने की तैयारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की जानकारी और जिलेवार नतीजे भी सामने आते हैं। पिछले साल 2025 में RBSE 10वीं का पास प्रतिशत 93.60% रहा था।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं?

राजस्थान बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% नंबर लाने जरूरी हैं और कुल एग्रीगेट भी 33% से कम नहीं होना चाहिए। अगर किसी स्टूडेंट के 1 या 2 सब्जेक्ट में 33% से कम नंबर आते हैं तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा, जो आमतौर पर जुलाई-अगस्त में होती है। वहीं दो से ज्यादा सब्जेक्ट में फेल होने पर स्टूडेंट को अगले साल दोबारा परीक्षा देनी होगी।

वेबसाइट क्रैश हो तो यहां देखें रिजल्ट

रिजल्ट वाले दिन लाखों स्टूडेंट्स एक साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं, जिससे साइट पर तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स rajresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा SMS से रिजल्ट देखने के लिए RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा।

RBSE Result 2026 देखने का तरीका

कक्षा 10वीं के रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करें।

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RBSE Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

रिजल्ट आने के बाद क्या करें?

RBSE 10वीं का रिजल्ट देखते ही स्टूडेंट्स अपना नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि और सब्जेक्ट-वाइज नंबर ध्यान से चेक करें। कोई भी गलती दिखे तो तुरंत अपने स्कूल को बताएं। जो स्टूडेंट्स अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं वो रिवैल्यूएशन या रिचेकिंग के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल के जरिए मिलेगी, फिलहाल ऑनलाइन स्कोरकार्ड को ही सेव करके रखें।

Leave a Comment