India Post GDS 2nd Merit List 2026 : जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट , इतने नंबर वाले रहे रेडी, देखें कब आएगी

India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी हो चुकी है और जिन उम्मीदवारों का नाम इसमें नहीं आया वो निराश न हों क्योंकि दूसरा राउंड भी आने वाला है। पहली लिस्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 है और उसके बाद जो पद खाली बचेंगे उनके लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो दूसरी लिस्ट पहली के 15 से 20 दिन बाद आती रही है इसलिए मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में इसके आने की उम्मीद है। आईए जानते हैं दूसरी मेरिट लिस्ट की संभावित कट ऑफ क्या हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
India Post GDS 2nd Merit List 2026
India Post GDS 2nd Merit List 2026
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दूसरी मेरिट लिस्ट कब तक आएगी

पहली लिस्ट 6 मार्च को आई और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 मार्च तक चलेगा। जितने उम्मीदवार वेरिफिकेशन में नहीं आएंगे या किसी कारण से बाहर होंगे उतने पद खाली रहेंगे और उन्हीं के लिए दूसरी लिस्ट निकाली जाएगी। 2025 में दूसरी लिस्ट अप्रैल मध्य तक आई थी। इस बार भी लेट मार्च या अप्रैल की शुरुआत तक आने की संभावना है। अगर ज्यादा पद खाली रहे तो जल्दी भी आ सकती है। फिलहाल indiapostgdsonline.gov.in पर नजर बनाए रखें।

दूसरी मेरिट लिस्ट चेक करने का तरीका बिल्कुल पहली लिस्ट जैसा ही रहेगा —

• सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट खोलें
• होमपेज पर Candidate Corner या GDS Online Engagement सेक्शन में जाएं
• Merit List या Result का लिंक ढूंढें
• अपना सर्कल यानी राज्य चुनें और PDF डाउनलोड करें
• PDF में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें

राज्यवार Expected Cutoff कितना रहेगा

दूसरी मेरिट लिस्ट में cutoff पहली लिस्ट से थोड़ा कम रह सकता है क्योंकि बचे हुए पदों के लिए अगले नंबर वाले उम्मीदवारों को मौका मिलता है। नीचे राज्यवार expected cutoff का अनुमान दिया गया है —

राज्य General OBC SC ST EWS
उत्तर प्रदेश 88–95% 85–92% 82–90% 80–88% 84–92%
बिहार 85–92% 82–90% 80–88% 78–85% 82–90%
आंध्र प्रदेश 92–98% 90–96% 88–95% 85–92% 90–96%
असम 82–90% 80–88% 78–85% 75–82% 80–88%
छत्तीसगढ़ 90–96% 88–94% 85–92% 82–90% 88–94%
दिल्ली 92–98% 90–96% 88–94% 90–96%
गुजरात 75–90% 72–88% 70–85% 68–82% 72–88%
हरियाणा 90–98% 88–95% 85–92% 88–95%
हिमाचल प्रदेश 92–98% 90–96% 88–94% 85–92% 90–96%
महाराष्ट्र 88–95% 85–92% 82–90% 80–88% 85–93%
राजस्थान 88–94% 85–92% 82–90% 80–88% 85–92%
तमिलनाडु 90–96% 88–94% 85–92% 82–90% 88–94%
तेलंगाना 92–98% 90–96% 88–95% 85–92% 90–96%

किन उम्मीदवारों को मिलेगा दूसरे राउंड में मौका

जो उम्मीदवार पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आए लेकिन उनके 10वीं के नंबर expected cutoff के आसपास हैं उनके लिए दूसरा राउंड अच्छा मौका है। दूसरी लिस्ट में cutoff थोड़ा नीचे आता है क्योंकि खाली पदों के लिए वेटिंग में बैठे उम्मीदवारों को बुलाया जाता है। मान लीजिए उत्तर प्रदेश में General category का cutoff पहली बार 92% था तो दूसरी लिस्ट में 89 या 90% वाले को भी मौका मिल सकता है। सभी जरूरी अपडेट के लिए indiapostgdsonline.gov.in पर दिए गए नोटिस समय-समय पर चेक करते रहें।

Leave a Comment